नानकसर कलेरां, जगरांव के बाबा लखा सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात को गलती बताते हुए शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपना स्पष्टीकरण सौंपा। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के प्रभारी बगीचा सिंह के अनुसार, बाबा लखा सिंह ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि मुख्यमंत्री के संबंध में अकाल तख्त साहिब के आदेश को देखते हुए उन्हें उनसे मुलाकात नहीं करनी चाहिए थी और वह इसे अपनी गलती मानते हैं।
