Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Saturday, 28 November 2026
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram YouTube
    Sting Operation Newspaper
    Subscribe
    Sting Operation Newspaper
    Home » 2036 ओलिंपिक मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश:अहमदाबाद के नाम पर दांव; 2027 में शॉर्टलिस्टिंग, 2029 में होगा फैसला
    खेल-खिलाड़ी

    2036 ओलिंपिक मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश:अहमदाबाद के नाम पर दांव; 2027 में शॉर्टलिस्टिंग, 2029 में होगा फैसला

    String TVBy String TVOctober 6, 2026 7:46 PMNo Comments
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram

    New Delhi, (STING OPERATION BUREAU)-भारत 2036 में ओलिंपिक गेम्स की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए अहमदाबाद में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। लॉस एंजिल्स 2036 ओलिंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश शामिल हैं। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। भारत के अलावा कतर, साउथ कोरिया, जर्मनी, हंगरी, तुर्किये और साउथ अफ्रीका ने मेजबानी में रुचि जताई है। इसकी शॉर्टलिस्टिंग 2027 और फैसला 2029 में होगा। भारत ने अहमदाबाद को ओलिंपिक शहर चुना है। अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी करनी है। अहमदाबाद में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम मौजूद है।2036 ओलिंपिक के लिए भारत की दावेदारी इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) के जरिए आगे बढ़ रही है। IOA ने IOC को लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा है। 31 अक्टूबर 2026 तक दूसरे देश भी अपनी रुचि जता सकते हैं। इसके बाद मार्च 2027 में IOC एग्जीक्यूटिव बोर्ड उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तय करेगा। चुने गए देशों के प्रस्तावों में वेन्यू, फाइनेंस, गवर्नेंस और आयोजन क्षमता का आकलन होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी योजनाएं तैयार कर IOC के सामने पेश करने का समय मिलेगा। 2036 ओलिंपिक के मेजबान का फैसला 2029 के मध्य में IOC सेशन में वोटिंग से होगा। 2036 ओलिंपिक के लिए IOC ने ब्रिस्बेन 2032 की तुलना में ज्यादा खुली और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया अपनाई है। IOC अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री ने जून 2025 में पद संभालने के बाद पिछली फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया को रोक दिया। अब IOC सदस्य कई उम्मीदवारों में से मेजबान चुनेंगे। नई प्रक्रिया में सिर्फ बड़े या महंगे प्रोजेक्ट के बजाय एथलीटों को केंद्र में रखकर यह देखा जाएगा कि प्रस्तावित शहर खिलाड़ियों के लिए कितना बेहतर गेम्स अनुभव दे सकता है। 2036 ओलिंपिक की रेस में भारत के अलावा कतर, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, हंगरी और तुर्किये हैं। भारत की 2036 ओलिंपिक की दावेदारी के साथ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स भी अहम हैं। भारत ने अहमदाबाद को केंद्र बनाकर 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की औपचारिक दावेदारी पेश की है। अगर मेजबानी मिलती है, तो इन खेलों के जरिए भारत को बड़े बहु-खेल आयोजन की अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। IOA ने इसके लिए औपचारिक प्रस्ताव भी जमा किया है। अहमदाबाद में बड़े खेल आयोजनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेनिंग सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा हो रही है। मई 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रस्तावित ओलिंपिक से जुड़े खेल ढांचे को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email
    String TV

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट के लिए 1 लाख आवेदन:2027 वर्ल्ड कप टिकटों की

    October 6, 2026 7:46 PM

    BCCI मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी:उनकी अगुवाई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्ड कप जीता; स्मृति बन सकती हैं अगली कप्तान

    October 6, 2026 7:45 PM

    सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने:अगले IPL सीजन में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, बतौर डायरेक्टर काम कर चुके

    October 6, 2026 7:44 PM
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.stingtv.co.in/
    Facebook WhatsApp Instagram X (Twitter) YouTube

    News

    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • पंजाब
    • देश / प्रदेश
    • विदेश
    • बिजनेस

    Company

    • About Us
    • Contact Us
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Stingtv. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.