नई दिल्ली (STING OPERATION BUREAU)- अगर आप भी फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल यानी कि द बिग बिलियन डेज का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है, और इस बार सेल में कई सारी नई चीजें भी होने वाली हैं। तो आइए बताते हैं इस बार आपको सेल में क्या-क्या देखने को मिल सकता है। अगर आपके पास Plus, BLACK या फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सिस (Early Access) मिल सकता है। फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि इस बार सेल का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। इस सेल में देश-विदेश के ब्रांड्स के 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम अप्लायंसेज और फेस्टिव गिफ्टिंग जैसी हर कैटेगरी शामिल है। इसके अलावा, फैशन कैटेगरी में 1,200 से ज्यादा नए ट्रेंड्स इस साल की सबसे कम कीमतों पर मिलेंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Stingtv. Designed by CSG.
