Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Saturday, 28 November 2026
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram YouTube
    Sting Operation Newspaper
    Subscribe
    Sting Operation Newspaper
    Home » केंद्र सरकार की सड़क, रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट की ITLA प्लानिंग! GST ई-वे बिल से FASTag तक के लिए ₹500 करोड़ का नया प्रोजेक्ट
    बिजनेस

    केंद्र सरकार की सड़क, रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट की ITLA प्लानिंग! GST ई-वे बिल से FASTag तक के लिए ₹500 करोड़ का नया प्रोजेक्ट

    String TVBy String TVOctober 6, 2026 7:58 PMNo Comments
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram

    नई दिल्ली (STING OPERATION BUREAU)- केंद्र सरकार ने देश में परिवहन और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी योजनाओं की इंटीग्रेटेड प्लानिंग और निगरानी को मजबूत करने के लिए इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) के रूप में ITLA स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सरकार के मुताबिक, देश में सड़क, रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग, नागरिक उड्डयन, अंतर्देशीय जलमार्ग और शहरी परिवहन जैसे क्षेत्रों की योजना अलग-अलग मंत्रालयों और एजेंसियों के स्तर पर बनाई और लागू की जाती है। इससे कई बार योजनाओं में तालमेल की कमी और बुनियादी ढांचे के विकास में देरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। ITLA का गठन इन क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। ITLA को देश में एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक्स प्लानिंग के लिए टॉप इंस्टीट्यूशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह परिवहन क्षेत्र में रिसर्च, प्रोजेक्ट अप्रेजल, मॉनिटरिंग, पॉलिसी सपोर्ट और डेटा एनालिटिक्स का काम करेगा। ITLA 10 साल या उससे अधिक की अवधि को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान तैयार करेगा। इसमें सड़क, रेलवे, पोर्ट और शिपिंग, सिविल एविएशन, Inland जलमार्ग, कोस्टल शिपिंग, शहरी परिवहन और लॉजिस्टिक्स को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य अलग-अलग परिवहन माध्यमों के विकास को एक-दूसरे से जोड़कर बेहतर मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम तैयार करना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email
    String TV

    Related Posts

    GST Rules Change: पूरी तरह खत्म नहीं होगा गिरफ्तारी का प्रावधान, सरकार के इस बड़े फैसले से मचेगी हलचल? पूरी डिटेल

    October 6, 2026 8:01 PM

    Flipkart Big Billion Days: आ गई साल की सबसे बड़ी सेल, इनको मिलेगा अर्ली एक्सेस; इस बार लिस्ट होंगे 15 करोड़ से ज्यादा प्रोडक्ट्स

    October 6, 2026 8:01 PM

    स्वाद के साथ उड़ेगी उड़ान! नवी मुंबई एयरपोर्ट से जुड़ा TajSATS, आसमान में भी मिलेगा शानदार जायका

    October 6, 2026 7:57 PM
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.stingtv.co.in/
    Facebook WhatsApp Instagram X (Twitter) YouTube

    News

    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • पंजाब
    • देश / प्रदेश
    • विदेश
    • बिजनेस

    Company

    • About Us
    • Contact Us
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Stingtv. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.