Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Saturday, 28 November 2026
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram YouTube
    Sting Operation Newspaper
    Subscribe
    Sting Operation Newspaper
    Home » बढ़ते वजन और बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- डर के साए में जीती तो आगे नहीं बढ़ पाती
    मनोरंजन

    बढ़ते वजन और बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- डर के साए में जीती तो आगे नहीं बढ़ पाती

    String TVBy String TVOctober 9, 2026 9:36 PMNo Comments
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram

    मुंबई मुंबई (STING OPERATION BUREAU)-बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ पिछले कुछ दिनों से अपने लुक और वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ शामिल हुईं कैटरीना को कई यूजर्स ने बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया था। जिसे लेकर सलमान खान का भी गुस्सा फूटा था। अब इस पूरे विवाद और बेवजह की आलोचनाओं पर कैटरीना कैफ ने खुद करारा जवाब दिया है। कैटरीना कैफ ने 8 अक्टूबर को यूके (UK) में अपने ब्यूटी ब्रांड ‘के ब्यूटी’ (Kay Beauty) की पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाने लंदन पहुंचीं थीं। इस दौरान कैटरीना ने ऑनलाइन क्रिटिसिज्म पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने महिलाओं और अपने फैंस को चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर चल रही नेगेटिव बातों से किसी को भी अपनी आत्म-समीक्षा या सेल्फ-वर्थ पर असर नहीं पड़ने देना चाहिए। कैटरीना कैफ से लंदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन आलोचनाओं और ट्रोलिंग पर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही शालीनका से इसका जवाब दिया। कैटरीना ने कहा, “पर्सनली मेरे लिए, हर बार जब मुझे आलोचना या नकारात्मक कमेंट्स का सामना करना पड़ता है, अगर मैं उन बातों को अपने फैसलों और काम पर हावी होने देती तो मैं डर के मारे ठहर जाती और अपनी जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाती। जिंदगी में ऐसे पल आते हैं जब दुनिया आपका जश्न मनाती है, लेकिन जब परिस्थितियां वैसी न हों, तब आपको खुद अपना सबसे बड़ा चीयरलीडर बनना पड़ता है।” कैटरीना ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर हर इंसान की अपनी राय होती है। अगर कोई लगातार दूसरों के विचारों पर ध्यान देने लगेगा, तो आखिरकार उसकी खुद से फैसले लेने की क्षमता और आत्मविश्वास कमजोर पड़ जाएगा। सेल्फ-एक्सेप्टेंस (खुद को स्वीकारने) पर जोर देते हुए कैटरीना ने कहा कि हर दिन इंसान का आत्मविश्वास एक जैसा नहीं रह सकता। जिंदगी के अलग-अलग दौर में सेल्फ-परसेप्शन ऊपर-नीचे होता रहता है। उन्होंने कहा, “ऐसे दिन हो सकते हैं जब आपको लगे कि आप हर चीज में बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन ऐसे पल भी आते हैं जब इंसान खुद पर संदेह (Self-Doubt) करने लगता है। यह पूरी तरह से सामान्य है, क्योंकि हर कोई हर दिन खुद का बेहतर वर्जन बनने की कोशिश कर रहा होता है।” कैटरीना का यह बयान उनके को-स्टार और सुपरस्टार सलमान खान के उस कड़े रुख के कुछ ही दिनों बाद आया है, जो उन्होंने कैटरीना के बचाव में उठाया था। दरअसल, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर (2025) में अपने बेटे विहान कौशल (Vihaan Kaushal) का इस दुनिया में स्वागत किया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email
    String TV

    Related Posts

    दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले ट्रेनें रद्द होने पर प्रकाश राज का रिएक्शन, अभिजीत दिपके के बाद उठाए सवाल

    October 9, 2026 9:34 PM

    मनीषा कोइराला से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे नाना पाटेकर! बोले- ‘मुझे उनकी याद आती है’

    October 9, 2026 9:32 PM

    ‘आपकी जगह जेल में है’, राजपाल यादव को न्यायालय की फटकार

    October 5, 2026 8:39 PM
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.stingtv.co.in/
    Facebook WhatsApp Instagram X (Twitter) YouTube

    News

    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • पंजाब
    • देश / प्रदेश
    • विदेश
    • बिजनेस

    Company

    • About Us
    • Contact Us
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Stingtv. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.