Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Saturday, 28 November 2026
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook WhatsApp X (Twitter) Instagram YouTube
    Sting Operation Newspaper
    Subscribe
    Sting Operation Newspaper
    Home » दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले ट्रेनें रद्द होने पर प्रकाश राज का रिएक्शन, अभिजीत दिपके के बाद उठाए सवाल
    ब्रेकिंग न्यूज़

    दिल्ली प्रोटेस्ट से पहले ट्रेनें रद्द होने पर प्रकाश राज का रिएक्शन, अभिजीत दिपके के बाद उठाए सवाल

    String TVBy String TVOctober 9, 2026 9:34 PMNo Comments
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Telegram

    मुंबई (STING OPERATION BUREAU)-कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले अभिनेता प्रकाश राज ने ट्रेनों के रद्द होने और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिंघम’ के चर्चित विलेन जयकांत शिकरे के अंदाज में वीडियो जारी कर सवाल उठाए और कहा, ‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग! नहीं चलेगा।’ प्रकाश राज लंबे समय से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से विरोध करने का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जब लोग विरोध करने के लिए आगे आ रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है। प्रकाश राज ने अपने वीडियो में वोट देने और अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने के अधिकार का जिक्र करते हुए कहा कि अब लोगों को विरोध करने से भी रोकने की कोशिश हो रही है। उन्होंने ट्रेनों के रद्द होने, लोगों को घरों से उठाए जाने और प्रदर्शन स्थल की ओर जाते समय गिरफ्तार किए जाने की खबरों पर सवाल उठाए। अभिनेता ने ये भी कहा कि पुलिस और अदालत से अनुमति नहीं मिलने की बात सामने आ रही है। वीडियो के आखिर में उन्होंने जयकांत शिकरे के अंदाज में पूछा कि आखिर किस बात का डर है और क्या परेशानी है। उन्होंने अपने बयान का अंत ‘चीटिंग करता है तू, चीटिंग’ और ‘नहीं चलेगा’ जैसे शब्दों से किया। कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की है। आयोजकों ने चुनाव में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक, आयोजकों ने कम समय पहले प्रदर्शन की सूचना दी थी, पहले किए गए वादे पूरे नहीं किए थे और पिछले प्रदर्शन के दौरान कानूनी निर्देशों का पालन भी नहीं किया था। प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश को नई दिल्ली से जोड़ने वाली करीब दो दर्जन ट्रेनों के रद्द होने की खबर सामने आई है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जा रहे कुछ कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें परेशान कर रही है और गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले रही है। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रेन से जबरन उतारे जाने का भी आरोप लगाया है। गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) से जुड़े पुणे के छात्रों के दो समूहों ने भी हिरासत में लेने की कोशिश का आरोप लगाया। ये छात्र जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके मुताबिक, रेलवे पुलिस ने महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल स्टेशन और मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की। प्रकाश राज ने गुरुवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ नाम के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सिविल सोसाइटी और कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी मौजूद थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email
    String TV

    Related Posts

    बढ़ते वजन और बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- डर के साए में जीती तो आगे नहीं बढ़ पाती

    October 9, 2026 9:36 PM

    मनीषा कोइराला से ब्रेकअप के बाद टूट गए थे नाना पाटेकर! बोले- ‘मुझे उनकी याद आती है’

    October 9, 2026 9:32 PM

    Flydubai Attack: आरोपी को-पायलट हामम का पाकिस्तान से खास कनैक्शन, जन्म से लेकर कट्टरपंथी संपर्क तक खुल रहे कई राज

    October 6, 2026 8:07 PM
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://www.stingtv.co.in/
    Facebook WhatsApp Instagram X (Twitter) YouTube

    News

    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • पंजाब
    • देश / प्रदेश
    • विदेश
    • बिजनेस

    Company

    • About Us
    • Contact Us
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Stingtv. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.