पंजाब सरकार के पूर्व विशेष मुख्य सचिव कर्ण बीर सिंह सिद्धू ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू किये गये विशेष अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किये हैं। सिद्धू ने शनिवार को दावा किया कि एक अक्टूबर को जारी निर्वाचन आयोग के पत्र में एसआईआर पूरा कर चुके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बूथ स्तर अधिकारियों ( बीएलओ ) को पूर्व और वर्तमान मतदाता सूचियों का मिलान कर उन मतदाताओं की पहचान करने के निर्देश दिये गये हैं, जिनके नाम पहले की सूची में थे, लेकिन नयी सूची में नहीं हैं।
