हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के खुंडियां इलाके से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को घर से निकले एक शादीशुदा युवक और युवती को तीन दिन बाद एक साथ पकड़ा गया।
बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी को जब दोनों के घर से जाने की जानकारी मिली, तो उसने उनकी तलाश शुरू कर दी। पीछा करते हुए वह उनके ठिकाने तक पहुंच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पिछले तीन दिनों से युवक की मौसी के घर पर रह रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का मायका खुंडियां में है और युवक भी इसी इलाके का रहने वाला है। युवती की शादी रक्कड़ में हुई थी, जबकि युवक की पत्नी गुम्मर (मानसी) की रहने वाली बताई जा रही है।
मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों को धीरा पुलिस स्टेशन ले जा रही है। पुलिस की जांच और आगामी कार्रवाई के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
फिलहाल इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। आगे की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
