नई दिल्ली (STING OPERATION BUREAU)- सितंबर की शुरुआत में केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा ग्रुप की टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी टाटा केमिकल्स मगाडी को कारोबार समेटने का आदेश दिया था। राष्ट्रपति ने आरोप लगाया था कि टाटा केमिकल्स ने उनके देश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। अब टाटा केमिकल्स पर ही खबर है वो भी भारत से है।दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कच्छ की खाड़ी (Gulf of Kutch) में समुद्री नुकसान के आरोपों को लेकर टाटा केमिकल्स को सख्त कार्रवाई से राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को निर्देश दिया कि टाटा केमिकल्स के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई न की जाए, जब तक कि कोर्ट कच्छ की खाड़ी में एक समुद्री अभयारण्य को कथित पर्यावरणीय नुकसान से जुड़े गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कंपनी की याचिका पर विचार कर रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Stingtv. Designed by CSG.
